एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के DIG पद पर पदोन्नति पर जिले के अधिकारी एवं जवानों व मीडिया, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के DIG पद पर पदोन्नति पर जिले के अधिकारी एवं जवानों व मीडिया, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

बेमेतरा, 30 जनवरी 2026 :- वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के जिले के अधिकारी एवं जवानों व मीडिया, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने पहुंचे सभी लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस–जन संवाद को नई दिशा मिली है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पदोन्नति टीम वर्क और जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया।

बधाई देने वालों में जेल अधीक्षक बेमेतरा राहुल पांडेय, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, युवराज सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बेमेतरा, मीडिया से  योगिता साहू, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदलराम टांडेकर, प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, राजेन्द्र साहू, डॉक्टर शिवेंद्र त्रिपाठी, श्री भुनेश्वर  साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी / कर्मचारी शामिल रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments