पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन,पीएम मोदी ने फोन पर बात करके बंधाया ढांढस

पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन,पीएम मोदी ने फोन पर बात करके बंधाया ढांढस

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य PT उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार तड़के अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। खबर सुनते ही PM मोदी ने पीटी उषा से बात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। इस मुश्किल वक्त में परिवार को सांत्वना दी।

अचानक बिगड़ी श्रीनिवासन की तबीयत

बता दें कि PT उषा के पति वी श्रीनिवासन 67 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, वी श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद आननफानन में उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके यूं अचानक जाने से परिवार में मातम है।

पीटी उषा को हमेशा मिला पति का साथ

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी वी श्रीनिवासन ने अपनी पत्नी पीटी उषा के शानदार खेल और सियासी करियर के दौरान हमेशा उनका साथ दिया। उन्हें पीटी उषा का मजबूत संबल और उनकी कई प्रोफेशनल उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति कहा जाता था। श्रीनिवासन और पीटी उषा का एक बेटा भी है जिसका नाम उज्ज्वल है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

1991 में हुई थी उषा-श्रीनिवासन की शादी

वी श्रीनिवासन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक थे। उन्होंने 1991 में पीटी उषा से विवाह रचाया था। उन दोनों की शादी को 35 साल हो चुके थे। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली लोग, पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन की आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना करने लगे।

गौरतलब है कि पीटी उषा दिसंबर, 2022 में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनी थीं। इससे पहले, जुलाई 2022 में वह राज्यसभा की सदस्य नॉमिनेट हुई थीं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments