आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल के बीच लोगों को खुद की सेहत पर ध्यान देने का मौका नही मिल पाता है. ऐसे में लोगों की डाइट बिगड़ रही है और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है.
आजकल लोगों में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी काफी ज्यादा देख ी जा रही है. ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि ये, दिल, दिमाग आंखों और जोड़ों की सेहत में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में ओमेगा 3 की कमी होने लगती है तो शरीर धीरे धीरे कुछ संकेत देने लगता है जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. ओमेगा 3 की कमी शरीर को अंदर से कमजोर बना सकती है और बहुत लोगों को इसका पता भी नहीं चल पाता ह. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचानकर डाइट में ओमेगा 3 से भरपूर फूड्स शामिल कर लिए जाएं तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है.
वीकनेस
ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे शरीर में खुद नहीं बनता है इसलिए इसे खाने के जरिए लेना जरूरी होता है. जब डाइट में इसकी कमी हो जाती है तो सबसे पहले इसका असर एनर्जी लेवल पर दिखता है. बिना ज्यादा काम किए भी थकान महसूस होना, आलस और शरीर में कमजोरी लगना ओमेगा 3 की कमी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
दर्द
जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की शिकायत भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी में आम हो जाती है. सुबह उठते समय शरीर भारी लगना या घुटनों और कमर में दर्द रहना इस कमी की ओर इशारा कर सकता है. ओमेगा 3 में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. बहुच से लोगों को लगता है कि उन्हें थकान के वजह से शरीर में दर्द और अकड़न है पर ये ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी के लक्षण होते हैं.
स्किन ड्राईनेस
स्किन और बाल भी ओमेगा 3 की कमी के संकेत साफ तौर पर दिखाते हैं. स्किन का ज्यादा रूखा होना, खुजली रहना या बार बार स्किन प्रॉब्लम्स होना इसके आम लक्षण हैं. कई बार चेहरे की स्किन इतनी ड्राई हो जाती है कि स्किन पर कट्स नजर आने लगते हैं. वहीं डैंड्रफ, बालों का झड़ना बालों का बेजान और कमजोर होना भी ओमेगा 3 की कमी से जुड़ा हो सकता है.
मेंटल हेल्थ
बार बार मूड बदलना, चिड़चिड़ापन रहना, ध्यान लगाने में परेशानी और याददाश्त कमजोर होना भी ओमेगा 3 की कमी के संकेत माने जाते हैं. कुछ मामलों में नींद की समस्या और बेचैनी भी देखने को मिलती है. कई बार जरूरत से ज्यादा नींद आती है तो बहुत से लोगों को नींद ही नहीं आतीी है.
डाइट है जरूरी
ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने के लिए अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, राजमा और सोयाबीन डाइट में शामिल किया जा सकता है. नॉन वेज खाने वालों के लिए फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और टूना ओमेगा 3 का बेहतरीन स्रोत हैं. इसके अलावा मछली का तेल और फिश ऑयल सप्लीमेंट भी डॉक्टर की सलाह से लिया जा सकता है.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments