ब्रिजर्टन सीजन 4 : नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज,फैंस को बेसब्री से था इंतजार

ब्रिजर्टन सीजन 4 : नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज,फैंस को बेसब्री से था इंतजार

नई दिल्ली : नेटफ्लिक्स की मचअवेटेड सीरीज में से एक ब्रिजर्टन (Bridgerton season 4,) का चौथा सीजन आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। शो के पिछले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए सभी लोग चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस सीजन में, सारा ध्यान ब्रिजर्टन परिवार के तीसरे भाई, बेनेडिक्ट (ल्यूक थॉम्पसन) पर केंद्रित हो गया है, क्योंकि वह सोफी बेक (येरिन हा) के साथ एक नई रोमांटिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। कई लोग जो इसे देख चुके हैं उन्होंने एक्स पर रिव्यू शेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा, “मैं सीजन 4 का दूसरा एपिसोड देख रहा हूं, और यह अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड है जो मैंने ब्रिजर्टन से देखा है। हे भगवान हम इतने शानदार तरीके से वापस पहले कभी नहीं आए।” एक अन्य यूजर ने कहा, “सीजन 4 का तीसरा एपिसोड शायद ब्रिजर्टन का अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड है।”

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

एक अन्य X यूजर ने लिखा, “#Bridgerton सीजन 4 पार्ट 1 ने कहानी और शैली के मामले में सीरीज को नया लेवल दिया। 'एन ऑफर फ्रॉम अ जेंटलमैन' का जादू नेटफ्लिक्स पर बखूबी उतरता है, जहां बेनेडिक्ट और सोफी मुख्य भूमिका में हैं। उनकी कहानी को साइड प्लाट की वजह से कुर्बान नहीं किया गया है। वे ही मुख्य आकर्षण हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन, आप कितने रोमांटिक हैं। डांस लेसन वाला सीन, हे भगवान ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला एपिसोड पहले और तीसरे सीजन के सभी एपिसोड से कहीं बेहतर है। बेनेडिक्ट के दीवानों, हम सब बहुत खुश हैं!

You can share this post!

Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Related News

Comments

  • No Comments...

Leave Comments