विधायक दीपेश साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाज़ा का किया शुभारंभ

विधायक दीपेश साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाज़ा का किया शुभारंभ

बेमेतरा 30 जनवरी 2026 :  क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित टोल प्लाज़ा ग्राम बैजी, जिला बेमेतरा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने फीता काटकर टोल प्लाज़ा का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सड़क और परिवहन सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। इस टोल प्लाज़ा के शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक साहू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किए गए ऐसे कार्य जनता के जीवन को आसान बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता योगेश वर्मा, दीनानाथ साहू, मोहित चौधरी, सुशील भदौरिया, अभिमन्यु सिंह, अरविंद सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments