शहीद दिवस पर कलेक्टरेट परिसर में दो मिनट का मौन, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर कलेक्टरेट परिसर में दो मिनट का मौन, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बेमेतरा 30 जनवरी 2026:- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में प्रति वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जारी स्थायी निर्देशों के अनुसार आज पूर्वान्ह 11.00 बजे जिले के कलेक्टरेट परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।निर्धारित समय पर कलेक्टरेट कार्यालय में सभी शासकीय कार्य एवं गतिविधियाँ दो मिनट के लिए स्थगित कर दी गईं। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए मौन रखा। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह गंभीर एवं श्रद्धाभाव से परिपूर्ण रहा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 11.02 बजे तक देशभर में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति को नमन किया जाता है। जहाँ संभव हो, वहाँ सायरन अथवा अन्य संकेतों के माध्यम से मौन की शुरुआत एवं समाप्ति की सूचना दी जाती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

जिला प्रशासन द्वारा शहीद दिवस को गरिमामय एवं जनभागीदारी के साथ मनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है। आम नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक उपक्रमों को इस दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए शहीदों के बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषयों पर Hybrid/Online माध्यम से भाषण एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्टरेट परिसर में आयोजित इस मौन श्रद्धांजलि के माध्यम से राष्ट्र की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को ससम्मान याद किया गया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments