नई दिल्ली : T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पाकिस्तान-नीदरलैंड, वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड और भारत-यूएसए एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है और कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस मेगा इवेंट में 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें शामिल हैं, जो ट्रॉफी के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की प्रबल दावेदार दिखाई देती हैं। बता दें कि अब तक 9 बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है, ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्व कप को किन-किन टीमों ने अपने नाम किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2007
टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था। पहला विश्व कप ही धमाकेदार रहा था क्योंकि फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था और पहली बार टी20 की वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
टी20 वर्ल्ड कप 2009
2009 का विश्व कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया था और दूसरे संस्करण की विजेता पाकिस्तान रहा था। पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2010
टी20 वर्ल्ड कप 2010 वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था। इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था और वर्ल्ड कप को 7 विकेट से अपने नाम किया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2012
2012 के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका ने की थी, जिसे वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में विंडीज और श्रीलंका की टीम ने एक-दूसरे का आमना-सामना किया था, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 137 रन बनाए थे और मेजबान टीम को 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद श्रीलंका की टीम 101 रनों पर सिमट गई थी और वेस्टइंडीज ने 36 रनों से विश्व कप जीत लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2014
टी20 वर्ल्ड कप 2014 बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जहां भारतीय फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और श्रीलंका की टीम पहली बार टी20 की चैंपियन बनी थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2016
टी20 वर्ल्ड कप 2016 भारत में खेला गया था और इसका फाइनल मुकाबला कार्लोस ब्रैथवेट की शानदार बल्लेबाजी के लिए भी याद किया जाता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2016 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। फाइनल मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए और मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया।
टी20 वर्ल्ड कप 2021
2021 का टी20 वर्ल्ड कप ओमान और यूएई में खेला गया था। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने थीं। न्यूजीलैंड के 172 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट गंवाकर 173 रन बना लिए थे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2022
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने दूसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024
टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय फैंस के लिए बेहद खास रहा था क्योंकि इस विश्व कप को जीतकर टीम इंडिया ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया था। भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था और मेन इन ब्लू दूसरी बार टी20 की चैंपियन बनी थी।
टी20 वर्ल्ड कप की कुछ मुख्य बातें-
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments