Vivo V70 सीरीज जल्द ही भारत में होगी लॉन्च,जानें खासियत

Vivo V70 सीरीज जल्द ही भारत में होगी लॉन्च,जानें खासियत

 नई दिल्ली :  Vivo V70 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होगी, ये जानकारी चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने शुक्रवार को दी। अपकमिंग लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे, जिनके नाम Vivo V70 और Vivo V70 Elite हैं। Vivo V70 सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है, जो इसकी उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि करती है। दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलेंगे। इसके अलावा, Vivo V70 और Vivo V70 Elite Zeiss-पावर्ड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होंगे। हाल ही में Vivo V70 सीरीज की कीमत और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं थी।

Vivo V70 सीरीज जल्द ही भारत में होगी लॉन्च

Vivo V70 सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब लाइव है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि Vivo V70 और Vivo V70 Elite जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। माइक्रोसाइट ये भी कंफर्म करती है कि ये हैंडसेट देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। टेक फर्म ने खुलासा किया है कि Vivo V70 क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलेगा, जबकि Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होगा। ये भी पुष्टि हो गई है कि फोन Zeiss-पावर्ड रियर कैमरा यूनिट के साथ आएंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कंपनी ने Vivo V70 सीरीज के डिजाइन का भी खुलासा किया है। हैंडसेट में एक स्क्वायर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के राइट साइड एक पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर होंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इसमें 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा, जो 459 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ-साथ 1.25mm थिक बेजेल्स ऑफर करेगा। जबकि Vivo V70 पैशन रेड और लेमन येलो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, Vivo V70 Elite पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक शेड्स में पेश किया जाएगा।

Vivo की अपकमिंग V70 सीरीज में 6,500mAh की बैटरी होगी जिसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। ये IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा। कैमरे की बात करें तो, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। सामने की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

हालांकि, Vivo ने अभी तक अपने आने वाले स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, जिसके आने वाले हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि अपकमिंग Vivo V70 सीरीज की कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments