संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्‍ड कप की विश्‍वसनीयता पर सवाल खड़ा किया

संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्‍ड कप की विश्‍वसनीयता पर सवाल खड़ा किया

नई दिल्‍ली :  भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज होगा। इससे पहले भारत के पूर्व बल्‍लेबाज संजय मांजरेकर ने टूर्नामेंट पर सवाल खड़े करके बखेड़ा खड़ा कर दिया है।मांजरेकर का मानना है कि टी20 वर्ल्‍ड कप उस विरासत या भार को लेकर नहीं चल पाया, जैसे 50 ओवर वर्ल्‍ड कप की है। मांजरेकर लंबे समय से कहते हुए आए हैं कि सिर्फ एक असली क्रिकेट वर्ल्‍ड कप है।

मांजरेकर की क्‍या है सोच

1992 और 1996 वनडे वर्ल्‍ड कप में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले संजय मांजरेकर ने दो टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले। उनके नजरिये में वर्ल्‍ड कप का स्‍तर 50 ओवर के पास है, जो हर चार साल में आयोजित होता है और इसकी तैयारी के लिए लंबा समय व कड़ी मेहनत लगती है।मांजरेकर ने टी20 वर्ल्‍ड कप के हर दो साल में आयोजन को इसका प्रमुख कारण बताया है। उनका मानना है कि नियमितता के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप का स्‍तर कम हुआ और यह पारंपरिक वर्ल्‍ड कप के उत्‍साह से अलग हो जाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

मांजरेकर ने क्‍या पोस्‍ट किया

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया, 'मेरे लिए क्रिकेट वर्ल्‍ड कप हमेशा 50 ओवर वर्ल्‍ड कप रहेगा। टी20 क्रिकेट प्रत्‍येक दो साल में होता है, जिसे वर्ल्‍ड कप के दर्जे के समान नहीं देना चाहिए, जो हर चार साल में आता है। मैं इसका वास्तिवक नाम- वर्ल्‍ड टी20 रखना सही समझूंगा।'

वनडे प्रारूप पर खतरा

संजय मांजरेकर का बयान तब आया, जब वनडे प्रारूप पर संकट के बादल छाए हुए हैं। एक समय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के रीढ़ की हड्डी रहे, वनडे को तीनों प्रारूपों में सबसे कम आयोजन मिलते हैं। टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप का दबदबा साफ नजर आता है।

ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप आखिरी वर्ल्‍ड कप हो सकता है जबकि 2031 एडिशन की मेजबानी भारत-बांग्‍लादेश को मिली हुई है। मालूम हो कि टी20 इवेंट को पहले छह संस्‍करणों में वर्ल्‍ड टी20 के नाम से बुलाया जाता है। इसका आयोजन 2007 से 2016 तक हुआ। 2021 संस्‍करण से इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर टी20 वर्ल्‍ड कप रखा गया। यह पांच साल के अंतराल के बाद यूएई में आयोजित हुआ था।

वनडे वर्ल्‍ड कप का दम

मांजरेकर के अलावा भारत के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा भी 50 ओवर वर्ल्‍ड कप के महत्‍व को गिना चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बावजूद 50 ओवर वर्ल्‍ड कप को ज्‍यादा बड़ा माना। शायद यही वजह है कि 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में भारत की फाइनल में हार लगातार फैंस को खूब चुभती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments