दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली परिसर में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शनिवार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा,जनपद पंचायत सदस्य रामूराम नेताम,पुलिस अधीक्षक गौरव राय,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्दीकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहुल उइके,गोविंद दीवान,कमलजीत पाटले सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई हैं।उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन न करने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई बार जान तक चली जाती है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया चालकों से सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से कहा कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें।अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान यातायात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments