कीवी बैटर ने अकेले पलटा दिया था मैच, अक्षर पटेल की एक बॉल ने बचाई लाज

कीवी बैटर ने अकेले पलटा दिया था मैच, अक्षर पटेल की एक बॉल ने बचाई लाज

नई दिल्ली:भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. ईशान किशन की तूफानी सेंचुरी और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आतिशी फिफ्टी के दम पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड के लिए एलन फिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच का रुक मोड़ दिया था लेकिन अक्षर पटेल की एक बॉल ने भारत की वापसी कराई. पूरी टीम 225 रन पर सिमट गई.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज अहम मानी जा रही थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी टीम ने एक और टीम को पस्त कर दिया. ईशान किशन 10 छक्के और 6 चौके के दम पर खेली गई 103 रन की पारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. दूसरी छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर 6 छक्के और 4 चौके 63 रन जमाकर बड़े की बुनियाद तैयार की. हार्दिक पंड्या ने आखिर में आकर महज 17 बॉल पर 42 रन ठोकर भारत को 271 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

किसने पलट दिया था मैच का रुख

न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका पहले ओवर में रिंकू सिंह ने दिया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. टीम के दूसरे ओपनर फिन एलन ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए रॉकेट स्पीड से रन बनाया. 3.1 ओवर में न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे हो गए. 22 बॉल पर फिन ने फिफ्टी ठोक दिया. 210 की स्ट्राइक रेट से 38 बॉल पर 6 छक्के और 8 चौके की मदद से इस बैटर ने 80 रन बना दिए. अक्षर पटेल ने आकर एक ऐसी बॉल डाली जिसका जवाब फिन के पास नहीं था. अर्शदीप सिंह के हाथों में बॉल गई और यहीं से मैच भारत की तरफ मुड़ गया.

अक्षर पटेल ने झटके कितने विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में अक्षर पटेल ने दमदार गेंदबाजी करते हुए मैच में भारत की जीत पक्की करने में अहम भूमिका निभाई. 4 ओवर के अपने कोटे में इस गेंदबाज ने 33 रन दिए और 3 सफलता हासिल की. इसमें खतरनाक दिख रहे फिन एलन और खूंखार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का विकेट चटकाया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments