जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित, प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण

जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित, प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण

बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में, नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सी. के देवांगन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारो, नवागढ़ में जीवनदीप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल (पदेन अध्यक्ष, जीवनदीप समिति) के अनुमोदन से किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने मारो अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण कर शुभकामनाएं दीं।

बैठक से पूर्व कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ का उद्घाटन
बैठक की शुरुआत में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ (30 जनवरी से 13 फरवरी) का उद्घाटन किया गया।इसके पश्चात बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री श्री दयालदास बघेल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, साथ ही अस्पताल स्टाफ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

अस्पताल की वर्तमान स्थिति एवं स्टाफ की जानकारी प्रस्तुत
जीवनदीप समिति की बैठक के दौरान मंत्री द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्टाफ की जानकारी ली गई।
इस पर बीपीएम सी. के देवांगन ने बताया कि मारो का शासकीय अस्पताल पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित हो रहा था, जिसे इस वित्तीय वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया गया है। वर्तमान में नया भवन स्वीकृत नहीं होने के कारण अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्नयन के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 47 पदों का सेटअप स्वीकृत किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

स्टाफ की कमी को लेकर चर्चा, शासन स्तर पर समाधान का आश्वासन
लेखापाल एल.एन. पांडेय द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में नियमित, संविदा एवं जीवनदीप समिति के कर्मचारियों सहित कुल 17 स्टाफ कार्यरत हैं, जबकि स्टाफ की कमी बनी हुई है। एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान मंत्री श्री दयालदास बघेल ने जीवनदीप समिति से एक नर्सिंग स्टाफ रखने की सहमति दी। साथ ही ओपीडी एवं लैब जांच के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

भवन एवं कर्मचारियों की मांग शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन
बैठक में भवन एवं अतिरिक्त कर्मचारियों से संबंधित आवश्यक मांगों को शासन स्तर पर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी अस्पताल कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए | कार्यक्रम के अंत में बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर एवं प्रभावी संचालन का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष नगर पंचायत मारो, जनप्रतिनिधियों में श्री टार्जन साहू (महामंत्री), जागेश्वर ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, राम चौबे (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मारो, बीपीएम सी. के. देवांगन, यू.आर. ध्रुव, समस्त अस्पताल स्टाफ, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments