बजट 2026-27 :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा,कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती

बजट 2026-27 :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा,कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घरेलू निर्माण, हेल्थकेयर सेक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन से लेकर रोजगार की बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के शासन में देश की आर्थिक स्थिति में स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार ग्रोथ और कम महंगाई देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो केंद्र सरकार ने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं। 

दवाओं की कीमत होगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई बेहतरीन ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हज़ार करोड़का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया

बजट में बायोफॉर्मा शक्ति का किया गया एलान:

बजट 2026 में बायोफॉर्मा शक्ति का एलान किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है। बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुभारंभ होगा। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इन चीजों पर दिया गया विशेष ध्यान 

तीन नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनेंगे। बुजुर्गों के लिए मेडिकल केयर की सुविधा बढ़ेगी। 5 नए रीजनल मेडिकल सेंटर बनेगे। इस बजट में पशुओं के डॉक्टर बनाने पर ज़ोर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने साथ ही कहा कि हम पिछले 12 साल से आर्थिक विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और इस दौरान हमारी सरकार ने गरीबी उन्मूलन को लेकर काम किया है। वित्त मंत्री ने अपने साथ ही कहा कि सरकार लगातार निवेश को बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। निर्मला ने साथ ही कहा कि आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और महत्वपूर्ण आयात पर निर्भरता कम की है। आइए, देखते हैं अपने रिकॉर्ड 9वें बजट भाषण में वित्त मंत्री अपने पिटारे में जनता के लिए क्या लाई हैं










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments