खनिज राजस्व एवं पुलिस गठित टीम द्वारा अवैध कोयला उत्खनन परिवहन पर ह़ोगी सख्त कार्यवाही -एसडीएम

खनिज राजस्व एवं पुलिस गठित टीम द्वारा अवैध कोयला उत्खनन परिवहन पर ह़ोगी सख्त कार्यवाही -एसडीएम

सरगुजा :तीनों कमान खनिज राजस्व एवं पुलिस महकमा की चुप्पी के वजह से क्षेत्र में नाजायज़ कोयला उत्खनन परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यह चर्चा आम है। अवैध कोयला चोरी के शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वंश सिंह नेताम ने एक चर्चा में कहा कि - अवैध कोयला उत्खनन परिवहन की शिकायत लगातार आ रही है। इसके ऱ़ोकथाम के लिए खनिज राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अवैध कोयला तस्करी में संलिप्त सौदागरों पर सख्त कार्यवाही किया जायेगा।दरअसल लखनपुर थाना क्षेत्र के अमेरा खुली खदान सहित आसपास के कोयलांचल में नाजायज़ कोयला तस्करी का कारोबार अर्से से जोरों पर है। कोल माफिया जिम्मेदारो से सांठगांठ बना जेसीबी मशीन से घुनघुटटा नदी किनारे गढ्ढे खोद अवैध क़ोयला निकाल एकतरित कर बाइक से परिवहन कर आसपास के चिमनी एवं गमले ईंट भट्टो में कोयला खपा कर मोटी कमाई कर रहे हैं।

प्रतिदिन शासन को लाखों का क्षति पहुंचाया जा रहा है। विभागीय अनदेखी लापरवाही के कारण अवैध कोयले की तिजारत सौदागरों द्वारा खुलेआम किया जा रहा है। बीते एक दो साल पहले पुलिस और खनिज विभाग ने मिलकर अवैध कोयला कारोबार में लिप्त लोगों को पकड़ कर अंकुश लगाने कोशिश किया था। कोयला निकाले जाने वाले तमाम ठिकानों को जेसीबी मशीन से पटवाया था लेकिन यह तरकीब नाकाम रही। अवैध कोयला उत्खनन परिवहन का कारोबार बदस्तूर जारी रहा है। अवैध कोयला चोरी खुद साबित कर रहा है कि इसमें महकमा के कुछ जिम्मेदार चेहरे अप्रत्येक्ष रूप से शरीक है। इज्जत दार सफेद पोश माहिर खिलाड़ी कोयला चोरी का खेल खेल रहे हैं बिगत कई साल दर साल से अवैध कोयला खनन परिवहन का खुला खेल यूं ही चल रहा है तस्कर नाक के नीचे से नाजायज़ कोयला तस्करी कर ले जा रहे हैं। अब जबकि राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं तो आशा जगी है कि कोयला चोरी जैसे जुर्म पर जरूर विराम लगेगी । अथवा कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति की जायेगी। वक्त आने पर ही मालूम हो सकेगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

सरगुजा जिले का लखनपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी जोरो पर है। कोयला तस्कर साठगांठ कर जेसीबी मशीन से नदी किनारे गड्ढे खोदकर कोयला निकाल कर बाइक से चिमनी भट्ठों में परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे।दरअसल पूरा मामला गुमगरा खाल कछार का है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेताओं के संरक्षण और अधिकारियों से साठगांठ कोयला तस्कर स्थानीय युवक की सहायता से जेसीबी मशीन लगाकर नदी किनारे गड्ढा खुदवाकर कोयला का उत्खनन कराया जा रहा है। बाइकर्स गैंग की मदद से बाइक अवैध कोयला को गुमगरा कला, जमदई और नेवारडांड की चिमनी भट्ठों सहित अन्य ईट भट्ठों में कोयले को खपाया जा रहा है। प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र में कोयल का गोरख धंधा संचालित हो रहा है।

विगत वर्षों पूर्व खनिज और पुलिस के द्वारा मिलकर अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद से अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगा था। विगत दो वर्षों से कोयला तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। इन कोयला तस्करों के द्वारा धड़ल्ले से अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है और शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की चपत लगाई जा रही है।अब तक शासन प्रशासन के द्वारा को लेकर कोयला खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने को ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अवैध खुला उत्खनन और परिवहन को लेकर किस प्रकार की कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जाती है या फिर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वन सिंह नेताम

कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन के संबंध में एसडीएम से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया कि खनिज राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर कार्रवाई की जाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments