राजिम कुंभ मेला शुरू,श्रद्धालुओं के लिए 2 ट्रेनें चलाने का निर्णय

राजिम कुंभ मेला शुरू,श्रद्धालुओं के लिए 2 ट्रेनें चलाने का निर्णय

रायपुर: आज से राजिम कुंभ मेला शुरू हो गया है। 15 फरवरी तक 2 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी । श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद, 15:30 बजे रायपुर पहुचेगी ।

गाड़ी संख्या 08757 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08758 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे रवाना हो कर, 20.37 बजे मानिक चौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद, 22:00 बजे रायपुर पहुचेगी ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments