केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्टर विजय पर साधा निशाना,कई फिल्म स्टार्स आए और चले गए

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्टर विजय पर साधा निशाना,कई फिल्म स्टार्स आए और चले गए

नई दिल्ली : तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में सियासी हलचल तेज होने लगी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पीयूष गोयल ने अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधा है।

एक्टर विजय के बारे में बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी एंट्री का विधानसभा चुनाव पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री के शब्दों में, "हमने देखा है कि कई फिल्मी सितारे सत्ता के गलियारों में आए और चले गए।"

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे नहीं पता कि चुनाव पर वो कितना असर डाल सकेंगे। हमने पहले भी देखा है कि बहुत से फिल्म स्टार्स आए और चले गए। बड़ी फैन फॉलोइंग होना और उन फैंस को वोटर्स में तब्दील करना, दोनों अलग चीज है।"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

केंद्रीय मंत्री के अनुसार,

आपको संगठन की जरूरत होती है। आपको लोगों को समझने और प्रशासन के रूप में आत्मविश्वासी होने की आवश्यकता है। पहले भी हमने कई अभिनेताओं को देखा है, जैसे कमल हसन भी राजनीति में कोई प्रभाव नहीं डाल सके थे।

DMK पर उठाए सवाल

तमिलनाडु में बीजेपी की स्थिति पर बात करते हुए पीयूष गोयल कहते हैं, "AIADMK के साथ NDA ने गठबंधन किया है। वहीं, सत्ताधारी DMK के खिलाफ लोगों में गहरा असंतोष है। ये सरकारी पूरी तरह से भ्रष्ट है। वहीं, उदयानिधि स्टालिन (तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री) न सिर्फ एंटी-तमिल बल्कि एंटी-इंडिया बातें भी बोल चुके हैं। वो जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वो तमिल संस्कृति का हिस्सा नहीं है।"










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments