मिनी स्टेडियम खड़गवां बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, सरगुजा ओलंपिक का खण्डस्तरीय शुभारंभ

मिनी स्टेडियम खड़गवां बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, सरगुजा ओलंपिक का खण्डस्तरीय शुभारंभ

एमसीबी : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2025-26 प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आज मिनी स्टेडियम खड़गवां में भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य युगान्तर श्रीवास्तव, सरपंच सुखीतलाल अगरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनंजय पाण्डेय, मंडल संयोजक धर्मपाल उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां विजयेन्द्र सारथी, जनपद सीईओ रूपेश बंजारे, तहसीलदार सिद्धी गबेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विनय पाण्डेय एवं मंडल संयोजक सुजीत कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खेल तथा राजकीय गीत के माध्यम से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सरगुजा ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी वर्गों के खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में पोड़ीडीह चिरमिरी विजेता रहा तथा पोड़ीडीह उप विजेता बना। बालिका वर्ग में बरदर की सीनियर महिला टीम विजेता रही जबकि खड़गवां उप विजेता रहा। रस्साकस्सी महिला वर्ग में खड़गवां विजेता एवं चिरमिरी उप विजेता रहा। वहीं सीनियर बालक वर्ग ऊंची कूद में आनंद कुमार, दुर्गा सिंह निवासी गिद्धमुड़ी एवं मन्नू लाल निवासी दुग्गी विजेता रहे। गोला फेंक में तोरेन्द्र कुमार निवासी बरतुंगा, अज्ञ प्रताप निवासी देवाडांड एवं ओम प्रकाश सिंह निवासी गड़तर ने जीत दर्ज की। तवा फेंक में जयवंत, प्रियांश कुमार निवासी चिरमिरी एवं चन्द्र प्रताप निवासी पेंड्री विजेता बने। भाला फेंक में अर्कसाहिल निवासी दुबछोला, सूरज सिंह भगत निवासी पोड़ीडीह एवं चन्द्र प्रकाश निवासी पेंड्री ने सफलता हासिल की।

इसके साथ ही 14 से 17 वर्ष बालिका वर्ग ऊंची कूद में ममता निवासी गिद्धमुड़ी, सुखमनिया एवं सुनीता निवासी बोडेमुड़ा विजेता रहीं। गोला फेंक में प्रीति सिंह निवासी पीपर बहरा, सुखमनिया निवासी बोडेमुड़ा एवं रानू निवासी धवलपुर ने जीत दर्ज की। तवा फेंक में अनुराधा निवासी कोड़ांगी, रानी निवासी शिवपुर एवं अमेश्वरी निवासी खड़गवां विजेता रहीं। भाला फेंक में प्रीति निवासी पीपर बहरा, अनुराधा निवासी कोड़ांगी एवं रानू निवासी धवलपुर ने जीत हासिल की। वहीं सीनियर बालिका वर्ग तवा फेंक में पार्वती निवासी गिद्धमुड़ी, अनीता निवासी खड़गवां एवं राजकुमारी निवासी लकड़ापारा विजेता रहीं। भाला फेंक में अनीता, सुशीला निवासी खड़गवां एवं रामेश्वरी निवासी चिरमिरी विजेता बनीं। गोला फेंक में राजकुमारी निवासी लकड़ापारा, प्रीति निवासी बरदर एवं पार्वती निवासी गिद्धमुड़ी ने जीत दर्ज किया। 100 मीटर रिलेरेस में सुमन निवासी चिरमिरी, कौशल्या निवासी बेलकामार एवं मानमती निवासी खड़गवां विजेता रहीं। ऊंची कूद में सुशीला निवासी खड़गवां, सुचिना निवासी कोड़ांगी एवं दीपा निवासी खड़गवां विजेता रहीं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अजय निवासी पीपर बहरा, शिव कुमार निवासी डोमनहील एवं नरेंद्र निवासी बेलकामार विजेता रहे। 14 से 17 वर्ष बालक वर्ग ऊंची कूद में राजेन्द्र एक्का निवासी खड़गवां, जान सिंह निवासी गणेशपुर एवं साहिल निवासी दुग्गी विजेता बने। गोला फेंक में विनीत निवासी चिरमिरी, जान सिंह निवासी गणेशपुर एवं अशीन कुजूर निवासी बुढार ने जीत दर्ज की। तवा फेंक में राहुल यादव निवासी सलका, प्रियांश कुमार निवासी बेलकामार एवं रोशन सिंह निवासी पेंड्री विजेता रहे। भाला फेंक में विनीत निवासी चिरमिरी, अनुराग निवासी खड़गवां एवं युवराज निवासी पोड़ीडीह ने सफलता पाई। वहीं सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नंदनी, सुमन एवं कौशल्या निवासी बेलकामार विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में सुमन, नीलिमा एवं प्रतिमा निवासी बेलकामार विजेता बनीं। 400 मीटर दौड़ में फूलकुंवर निवासी बेलकामार, सुचिता निवासी कोड़ांगी एवं नीलिमा निवासी बेलकामार ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में प्रीति निवासी बरदर, अमरवत्ती निवासी दुग्गी एवं अशोक कुमारी निवासी लकड़ापारा विजेता रहीं।

इसके साथ ही 100 मीटर रिलेरेस बालक वर्ग में युवराज ग्रुप निवासी पोड़ीडीह, धर्म सिंह ग्रुप निवासी देवाडांड एवं साहिल ग्रुप निवासी दुग्गी विजेता रहे। 14 से 17 वर्ष बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में देव कुमार निवासी गिद्धमुड़ी, धनंजय सिंह निवासी देवाडांड एवं औवरा रारीम निवासी चिरमिरी विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में बीरेंद्र निवासी बेलकामार, भीम सिंह निवासी गणेशपुर एवं मो. अलतमस निवासी हल्दबाड़ी ने जीत हासिल की। 400 मीटर दौड़ में वीरेन्द्र निवासी बेलकामार, मो अलतमस निवासी हल्दबाड़ी एवं राहुल यादव निवासी खड़गवां विजेता रहे। लंबी कूद में साहिल निवासी दुग्गी, राजेन्द्र एक्का निवासी खड़गवां एवं देव कुमार निवासी पेंड्री विजेता बने। इसके अलावा 14 से 17 वर्ष बालिका वर्ग 100 मीटर रिलेरेस में ममता ग्रुप निवासी गिद्धमुड़ी, पिंकी ग्रुप निवासी बेलकामार एवं सुनीता ग्रुप निवासी बोडेमुड़ा विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में कुमारी रीता निवासी जड़हरी, अंशु निवासी बरदर एवं आरती निवासी गणेशपुर विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में रीता निवासी जड़हरी, पिंकी निवासी बेलकामार एवं ठामेश्वरी निवासी खड़गवां विजेता बनीं। 400 मीटर दौड़ में पिंकी निवासी बेलकामार, रीना सिंह निवासी गिद्धमुड़ी एवं कोमल निवासी कदरेवां ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में सरस्वती निवासी बरमपुर, ममता निवासी गिद्धमुड़ी एवं सुनीता निवासी बोडेमुड़ा विजेता रहीं।

इसके साथ ही फुटबॉल 14 से 17 वर्ष बालक वर्ग में हल्दिबाड़ी विजेता एवं डोमनहील उप विजेता रहा। सीनियर वर्ग फुटबॉल में डोमनहील विजेता तथा हल्दिबाड़ी उप विजेता रहा। सीनियर महिला रस्साखींच में खड़गवां विजेता एवं चिरमिरी उप विजेता रहा। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पोड़ी चिरमिरी विजेता एवं पोड़ीडीह उप विजेता रहा। इसके साथ ही 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग में बैडमिंटन बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले भी खेले गए। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी खेल स्पर्धाओं के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शील्ड एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments