तड़प से डेब्यू के बाद क्यों फिल्में साइन नहीं कर पाए अहान शेट्टी,बॉर्डर 2 से की वापसी

तड़प से डेब्यू के बाद क्यों फिल्में साइन नहीं कर पाए अहान शेट्टी,बॉर्डर 2 से की वापसी

नई दिल्ली : अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अहान ने लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का किरदार निभाया है, जो भारतीय नौसेना के 14वें फ्रिगेट स्क्वाड्रन के अधिकारी हैं। अहान ने साल 2021 में तारा सुतारिया के साथ तड़प मूवी से डेब्यू किया था। इसके बाद अहान किसी अन्य फिल्म में नजर नहीं आए और अपने करियर में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे। 23 जनवरी को 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद उनकी किस्मत बदल गई। एक्टर के किरदार की भी काफी तारीफ हुई।

अहान के पास नहीं बचा था कोई ऑप्शन

ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अहान को एक और फिल्म साइन करने में इतने साल क्यों लग गए। इस पर बात करते हुए अहान शेट्टी ने बताया कि वे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट में बंधे हुए थे, जिसके कारण उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

अहान को ठुकराने पड़े कई ऑफर

अहान शेट्टी ने 'मिड-डे' से बातचीत में बताया कि 23 जनवरी ने उनकी लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया है। उनकी पहली फिल्म 'तड़प' थी, जो फ्लॉप रही थी। इसके बारे में वह बोले, 'तड़प ने 40 करोड़ रुपये कमाए थे, जब फिल्में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही थीं। लोगों ने कहा कि ये फिल्म ने कमाई के मामले में बहुत खराब परफॉर्म किया है। लेकिन हमने प्रॉफिट कमाया। उसके बाद हालात मुश्किल हो गए। उस दौरान मेरा कॉन्फिडेंस बहुत कम हो गया था। मेरा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट था, इसलिए मुझे चार साल तक कोई और फिल्म साइन करने की अनुमति नहीं थी। मुझे कई ऑफर मिले, लेकिन मैं कॉन्ट्रेक्ट नहीं तोड़ सकता था।'

कितना था तड़प का कलेक्शन?

बता दें कि 2021 में आई 'तड़प' ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 26.91 करोड़ रुपये का भारत में नेट और 32.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसके अलावा, वर्ल्डवाइड 34.86 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म अभी ओटीटी पर मौजूद है और आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके डायरेक्टर मिलन लूथरिया थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments