नई दिल्ली: भारत के प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी यूनिट को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Scorpio N Facelift की हो रही टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दाैरान इस एसयूवी को फिर से देखा गया है।
क्या होंगे बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हो सकते हैं। लेकिन इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर भी किया जाएगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कैसे होंगे फीचर्स
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से टेस्ट की जा रही यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक एसयूवी को पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही एसयूवी के फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि मौजूदा वेरिएंट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।



Comments