सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा :  सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा में विद्यालय का वार्षिक उत्सव अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे समारोह की भव्यता और भी बढ़ गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती टोकेश्वरी माझी, अध्यक्ष पालक समिति, सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा द्वारा की गई।विशेष अतिथि के रूप में श्री बलराज पटेल, उपाध्यक्ष एसएमसी छुरा एवं श्रीमती मीरा ठाकुर, सरपंच कोसमबुड़ा उपस्थित रहीं।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार यशवंत यादव, परमेश्वर राजपूत, पुनीत राम ठाकुर, भूपेंद्र सिंहा, समाजसेवी शीतल ध्रुव तथा रुपनाथ बंजारे, उप सरपंच हरदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, लघु नाटिका एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों की अनुशासित, आत्मविश्वास से भरी एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि श्रीमती लुकेश्वरी था नसिंह निषाद ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती टोकेश्वरी माझी ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, निरंतर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों तथा कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निर्देशक जार्ज जेकब एवं प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments