धुरंधर 2 : लीक तस्वीरों ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!अब भी जारी है शूटिंग

धुरंधर 2 : लीक तस्वीरों ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!अब भी जारी है शूटिंग

 बॉलीवुड के सबसे बड़े थ्रिलर सिनेमा में से एक 'धुरंधर' सीरीज के फैंस अब अपने सीक्वल के लिए बेसब्री से काउंटडाउन में हैं, क्योंकि 'धुरंधर' 2 के 19 मार्च 2026 को रिलीज होने का समय बस कुछ हफ्तों की दूरी पर ही है और इसके लिए लोगों का इंतजार तेज हो रहा है.हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है, हालांकि काफी हद तक शूट किया जा चुका है. शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही है. इन तस्वीरों को देखने के बाद से लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ रही है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब इसके सीक्वल पार्ट को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. ये फिल्म मार्च में दस्तक देने वाली है, लेकिन फिल्म का काम अभी भी जारी है. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, फिल्म की टीम अभी भी मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में बाकी की शूटिंग कर रही है. इस इलाके को पाकिस्तान के कुख्यात इलाके ल्यारी की तरह बदल दिया गया है. सेट को गली, दीवारों और माहौल को पूरी तरह से उसी रूप में तैयार किया गया है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

दमदार बन रही है कहानी

शुरू में माना जा रहा था कि 'धुरंधर' 2: द रिवेंज की मेन शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी थी और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में होगी, लेकिन कुछ पैचवर्क के रूप में कई छोटे-छोटे सीन अभी भी शूट किए जा रहे हैं. इसकी वजह बताई जा रही है कि मेकर्स आखिरी समय तक काम कर रहे हैं ताकि कहानी इतना दमदार हो जाए कि पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें पूरी हो सके. सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की फोटो और वीडियो सामने भी आ रहे हैं.

संजय-अर्जुन का सीन

'धुरंधर' की बात की जाए, तो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी. बैलार्ड एस्टेट में चल रही शूटिंग में एक्टर संजय दत्त और अर्जुन रामपाल को उनके किरदार में शूट करते हुए देखा गया है और लीक हुई कुछ तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच नई उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. फिल्म की कास्ट इसके बारे में बात करते हुए बता चुकी है कि सीक्वल पार्ट पहले पार्ट से और भी दमदार होने वाला है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments