भारत के साथ मैच न खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले पर BCCI का आया पहला रिएक्शन

भारत के साथ मैच न खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले पर BCCI का आया पहला रिएक्शन

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच न खेलने वाले फैसले पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के स्टैंड पर रिएक्ट किया है और कहा है कि जब तक आईसीसी से कोई बात नहीं होगी तब तक बीसीसीआई आगे कोई फैसला करेगा. राजीव शुक्ला ने कहा, "ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है. हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा". 

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी. दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है. 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में शामिल है. पाकिस्तानी टीम 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने विश्व कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, लेकिन इस मांग को आईसीसी ने नहीं स्वीकारा. इसके बाद बांग्लादेश को मेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। उसके स्थान पर ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी."










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments