बचेली में नए थाना प्रभारी ने व्यापारियों से की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दिया आश्वासन

बचेली में नए थाना प्रभारी ने व्यापारियों से की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दिया आश्वासन

दंतेवाड़ा  : बचेली नगर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए थाना प्रभारी (नगर निरीक्षक) प्रहलाद कुमार साहू ने थाना परिसर में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के सतीश प्रेमचंदानी, चैंबर मंत्री डी.एम. सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों को अपडेट करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि नगर की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात 12 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि चोरी व आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके।

बैठक में सभी व्यापारियों ने अपना परिचय दिया, जिससे पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। व्यापारियों में बैठक को लेकर सकारात्मक माहौल है और इसे पुलिस-व्यापारी सहयोग मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments