कबीरधाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी, कबड्डी प्रतियोगिता में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

कबीरधाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी, कबड्डी प्रतियोगिता में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ


कवर्धा 02फरवरी 2026 : पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तरेगांव अंतर्गत ग्राम मगरवाड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित हुए। इस अवसर पर खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा समुदाय के लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज कृ तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे खेल और शिक्षा की ओर ध्यान दें तथा नशे से दूर रहें।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के महत्व, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली। कबीरधाम पुलिस का यह प्रयास केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी अभियान जारी रखे जाएंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments