जल्द लॉन्च होगी Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन,जानें क्या होंगी खूबियां?

जल्द लॉन्च होगी Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन,जानें क्या होंगी खूबियां?

नई दिल्ली :  Vivo इन दिनों भारत में अपनी कैमरा-सेंट्रिक V-सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite को मार्केट में पेश करेगी। वीवो भारत में वी-सीरीज के तहत पहली बार Elite वेरिएंट को लॉन्च करेगा। इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इन्हें टीज करना शुरू किया है। यहां हम आपको डिटेल में इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V70 और Vivo V70 Elite की कीमत क्या होगी?

Android Headline की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo V70 Elite स्मार्टफोन को भारत में 50 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यानी यह फोन हाल में लॉन्च हुए Vivo X200T से नीचे प्लेस किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेंडर्ड Vivo V70 स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इसे 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V70 सीरीज चीन में लॉन्च हुए S50 सीरीज का रिब्रांड वर्जन होगा। चीन में ये सीरीज दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। वीवो ने फिलहाल लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन AI Holi Portrait फीचर के साथ लॉन्च होगा। ऐसे में संभव है कंपनी इसे फरवरी के अंत या मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Vivo V70 और Vivo V70 Elite की खूबियां

Vivo V70 Elite स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिप मिलेगी। इसका Elite वेरिएंट 8GB की LPDDR5X RAM और 256GB की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

इन दोनों फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इन्हें 6.59-इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo का दावा है कि इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

Vivo V70 सीरीज के स्मार्टफोन में Zeiss के कैमरा लेंस मिलेंगे। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन, 50MP टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। वीवो इस फोन में सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया जाएगा।

इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि V70 सीरीज के स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वीवो का यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और लीनियर वाइब्रेशन मोटर मोटर मिलेगी। Vivo V70 सीरीज को Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। इस फोन के लिए चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध करवाया जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments