टेस्ला मॉडल वाई पर फरवरी में भारी छूट,ICE से EV स्विच पर 3 लाख तक की बचत

टेस्ला मॉडल वाई पर फरवरी में भारी छूट,ICE से EV स्विच पर 3 लाख तक की बचत

नई दिल्‍ली :  दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्‍ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत में भी Elon Musk की Tesla की ओर से Model Y को ऑफर किया जाता है। इस कार को अगर फरवरी में खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tesla Model Y पर मिलेगा बचत का मौका

टेस्‍ला की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई पर बेहतरीन डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर फरवरी महीने में लाखों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है।

कितनी होगी बचत

टेस्‍ला की मॉडल वाई एसयूवी को फरवरी महीने में खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर निर्माता की ओर से तब दिया जा रहा है जब कोई व्‍यक्ति ICE तकनीक वाली कार से EV तकनीक वाली टेस्‍ला को खरीदेगा। इसके लिए निर्माता की ओर से EV Switch and Save प्रोग्राम को शुरू किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

किस वेरिएंट पर होगी बचत

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से मॉडल वाई के रियर व्‍हील ड्राइव वेरिएंट पर तीन लाख रुपये तक की बचत का ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर एक्‍सचेंज बोनस के तहत दिया जा रहा है।

Tesla के लिए कैसा रहा 2025

भारत में 2025 में ही अपनी कार को लॉन्‍च करने वाली Elon Musk की Tesla ने बीते साल देशभर में 225 यूनिट्स की ही बिक्री की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बिक्री भारत में अपनी कार को लॉन्‍च करने के बाद से दिसंबर तक की गई है।

क्‍या है खासियत

टेस्‍ला की इकलौती इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली मॉडल वाई में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी में 15.4 इंच टचस्‍क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, रियर व्‍हील ड्राइव, नौ स्‍पीकर, एईबी, ब्‍लाइंड स्‍पॉट कॉलिजन वार्निंग, टिंटेड ग्‍लास रूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है रेंज

Tesla Model Y को निर्माता की ओर से कम और लॉन्‍ग रेंज बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इस कार को सिंगल चार्ज के बाद 500 और 622 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कितनी है कीमत

टेस्‍ला की मॉडल वाई की एक्‍स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments