नई दिल्ली : भारत में हर साल लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें बड़ा योगदान कारों का भी होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2026 के पहले महीने में देशभर में किस गाड़ी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 कारों में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही Tata Nexon
टाटा मोटर्स की ओर से भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी की साल 2026 के पहले महीने में सबसे ज्यादा मांग रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में इस एसयूवी की 23 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
दूसरे नंबर पर रही Maruti Dzire
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। साल 2026 के पहले महीने के दौरान मारुति की इस सेडान कार की कुल 19629 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
तीसरे नंबर पर रही Tata Punch
टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन के साथ ही पंच को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 19 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।
अगले नंबर पर रही Hyundai Creta
हुंडई की ओर से भी देश में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को भी देश में 2026 के पहले महीने के दौरान काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस एसयूवी की बीते महीने करीब 18 हजार यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Top 5 में शामिल हुई Maruti Ertiga
मारुति की ओर से अर्टिगा को भी बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। मारुति की यह गाड़ी भी देश में काफी पसंद की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बजट एमपीवी की बीते महीने के दौरान इस एमपीवी की 17892 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments