गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर पड़ता है। बेजान त्वचा, मुंहासे और समय से पहले झूर्रियां आना आम बन गया है। ऐसे में हम महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की ओर भागते हैं, जबकि असली खजाना हमारी रसोई में ही छिपा है।ग्रीन टी, जिसे हम वजन घटाने के लिए पीते हैं, आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
आपको बता दें, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी न केवल शरीर को डिटॉक्स करती है, बल्कि चेहरे पर फेसपैक के रूप में लगाने पर यह आपकी स्किन को नई जान दे सकती है। आइए आपको फेस पर ग्रीन टी पैक लगाने के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
फेस पर ग्रीन टी पैक कैसे लगाएं?
चेहरे पर ग्रीन टी फेस पैक लगाना त्वचा को डिटॉक्स करने और ग्लो बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स मुंहासों को कम करने और स्किन को फ्रेश रखने में मदद करते हैं।
1 चम्मच ग्रीन टी में 1 चम्मच शहद मिलाएं। यह रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप ग्रीन टी के पानी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है।
अगर आपको पिंपल होते रहता है तो आप ठंडी ग्रीन टी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इससे आपको फायदे हो सकते हैं।
फेसपैक लगाने के बाद चेहरे पर हल्का पानी छिड़कें और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पैक को ठंडे पानी से धो लें।
आखिर में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए हल्का एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
ग्रीन टी फेस पैक लगाने के फायदे
ग्रीन टी में मौजूद टीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन बहुत चिपचिपी रहती है, तो ग्रीन टी का पैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments