आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : पाकिस्तान पर मंडरा रहा खतरा, सिर्फ 3 मैच में खत्म होगा सफर?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : पाकिस्तान पर मंडरा रहा खतरा, सिर्फ 3 मैच में खत्म होगा सफर?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की की टीम मुश्किल हालात में फंसती नजर आ रही है. ग्रुप स्टेज शुरू होने से पहले ही भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले ने पाकिस्तान की रणनीति और संभावनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.अब खतरा भारत से नहीं, बल्कि दो ऐसी टीमों से है जिन्हें अक्सर हल्के में लिया जाता रहा है.

भारत के खिलाफ मैच से हटना बना बड़ा सिरदर्द

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच से बॉयकॉट किया है. इसका सीधा असर ग्रुप पॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा. पाकिस्तान को इस मैच से नेट रन रेट का कोई फायदा नहीं मिलेगा. जबकि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में NRR की भूमिका बेहद अहम होती है और पाकिस्तान यहां पहले ही पिछड़ता नजर आ रहा है.

नीदरलैंड्स और अमेरिका से असली खतरा

पाकिस्तान अपने पहले दो मुकाबले नीदरलैंड्स (7 फरवरी) और अमेरिका (10 फरवरी) के खिलाफ खेलेगा. ये दोनों मैच कागज पर आसान लग सकते हैं, लेकिन हालिया रिकॉर्ड कुछ और कहानी कहता है.अमेरिका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर दुनिया को चौंका दिया था. यही नहीं, हाल ही में अमेरिका ने इंडिया ए के खिलाफ वार्म-अप मैच में 200 रन बनाकर यह दिखा दिया कि उनकी बल्लेबाजी हल्के में लेने लायक नहीं है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वहीं, नीदरलैंड्स भी किसी से कम नहीं है. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर सबको हैरान कर दिया था. इससे पहले नीदरलैंड्स 2009 में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को भी करारी शिकस्त दे चुका हैं. ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये दोनों मुकाबले 'करो या मरो' जैसे होंगे.

पाकिस्तान की कमजोर कड़ियां

पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या उसकी अनिश्चित बल्लेबाजी रही है. बड़े टूर्नामेंट में अक्सर कमजोर टीमों के खिलाफ ही उसका खेल बिखरता दिखा है. अफगानिस्तान से वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार इसका उदाहरण है. ऊपर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला भी टीम पर प्रेशर बढ़ा सकता है.

नामीबिया भी आसान नहीं

18 फरवरी को पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया से है. अगर पहले दो मैचों में एक भी हार मिली, तो नामीबिया के खिलाफ मुकाबला बेहद दबाव भरा हो जाएगा.

क्या सिर्फ 3 मैच में खत्म होगा सफर?

अगर पाकिस्तान नीदरलैंड्स या अमेरिका में से किसी एक से भी हारता है, तो सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं. ऐसे में भारत नहीं, बल्कि ये दो टीमें ही पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सफर के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रही हैं.

पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज शेड्यूल

7 फरवरी 2026: पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स

स्थान: कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब

10 फरवरी 2026: पाकिस्तान vs अमेरिका

स्थान: कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब

15 फरवरी 2026: पाकिस्तान vs भारत (पाकिस्तान नहीं खेलेगा मैच)

स्थान: कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम

18 फरवरी 2026: पाकिस्तान vs नामीबिया

स्थान: कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments