नई दिल्ली : भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। हर महीने कई नई कारों को पेश और लॉन्च किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक February 2026 के दौरान किस निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस गाड़ी को पेश और लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Majestor
वाहन निर्माता एमजी की की ओर से फरवरी महीने में नई एसयूवी को 12 फरवरी को पेश किया जाएगा। निर्माता की ओर से मेजेस्टर एसयूवी को डी प्लस सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे और दमदार इंजन मिलेगा। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से जिस सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा, उसमें इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 40 से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro
बीएमडब्ल्यू की ओर से भी इस महीने में एक्स3 30 एक्स ड्राइव एम स्पोर्ट प्रो एसयूवी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 16 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें दमदार इंजन के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। लॉन्च से पहले जनवरी 2026 के आखिर में ही इसके लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 80 लाख रुपये तक हो सकती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
Volkswagen Tayron R Line
फॉक्सवैगन की ओर से भी भारत में औपचारिक तौर पर टेरॉन आर लाइन एसयूवी को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जा सकता है। फॉक्सवैगन की ओर से अभी इस एसयूवी के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की संभावित एक्स शोरूम कीमत 40 से 45 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
Maruti eVitara
मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई विटारा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में पेश किया जा चुका है। जिसके बाद अब इसे फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इसकी कीमत की घोषणा का इंतजार है। लेकिन इसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी की संभावित एक्स शोरूम कीमत 17 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Toyota Urban Cruiser E Bella
टोयोटा की ओर से जनवरी 2026 में ही भारत में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर ई बेला को पेश किया गया है। जिसके बाद अब फरवरी में इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इस एसयूवी के लॉन्च की तारीख की घोषणा निर्माता की ओर से नहीं की गई है। लेकिन इसे 17 से 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम् कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments