बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय को आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। अब राज्य सरकार के निर्देश एवं विभागीय प्रस्ताव के अनुसार 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन पदों को मिलाकर कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

शिक्षा विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी। आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।


  •  










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments