अकेले सब पर भारी पड़ी ये कंपनी, टॉप-10 लिस्ट में 6 कारें इसकी

अकेले सब पर भारी पड़ी ये कंपनी, टॉप-10 लिस्ट में 6 कारें इसकी

जनवरी 2026 में भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट ने मजबूत शुरुआत की है। इस महीने टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की कुल बिक्री 1,80,920 यूनिट रही, जो जनवरी 2025 के मुकाबले 23.06% की सालाना (YoY) ग्रोथ को दर्शाती है।

बिक्री के आंकड़े साफ बताते हैं कि SUVs का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, हैचबैक और MPV सेगमेंट की लोकप्रिय कारें भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार की टॉप-10 लिस्ट में 6 कारें मारुति सुजुकी, 2 टाटा मोटर्स, 1 हुंडई और 1 महिंद्रा की शामिल हैं।

टाटा नेक्सन बनी जनवरी 2026 की नंबर-1 कार

जनवरी 2026 में टाटा नेक्सन (EV सहित) ने बाजी मारते हुए 23,365 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 51.75% की जबरदस्त ग्रोथ को दिखाता है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ EV वैरिएंट की मजबूत डिमांड ने नेक्सन को टॉप पर पहुंचाया।

डिजायर और पंच की मजबूत मौजूदगी

दूसरे नंबर पर मारुति डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) रही, जिसने 19,629 यूनिट्स के साथ 27.60% YoY ग्रोथ दर्ज की। यह दिखाता है कि सेडान सेगमेंट अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। तीसरे स्थान पर पंच (Tata Punch -EV समेत) रही, जिसकी बिक्री 19,257 यूनिट्स रही। पंच 18.64% की ग्रोथ के साथ लगातार शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

क्रेटा, अर्टिगा और स्विफ्ट का स्थिर प्रदर्शन

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta -EV समेत) चौथे स्थान पर रही। इसकी बिक्री 17,921 यूनिट्स रही, हालांकि इसमें 3.24% की हल्की गिरावट देखने को मिली। बावजूद इसके क्रेटा (Creta) मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कारों में बनी हुई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) ने 17,892 यूनिट्स के साथ 25.58% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की और MPV सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी। वहीं मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) ने 17,806 यूनिट्स बेचकर 4.24% YoY ग्रोथ हासिल की, जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद इसकी स्थिर मांग को दिखाता है।

ब्रेजा मजबूत और बलेनो फिसली

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) ने 17,486 यूनिट्स की बिक्री के साथ 18.57% की ग्रोथ दर्ज की, जिससे यह साफ है कि सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

इसके उलट मारुति बलेनो (Maruti Baleno) की बिक्री घटकर 16,782 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल के मुकाबले 15.94% कम है। इससे संकेत मिलता है कि हैचबैक सेगमेंट पर अब कॉम्पैक्ट SUVs का दबाव बढ़ रहा है।

स्कॉर्पियो और विक्टोरिस की टॉप-10 में एंट्री

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) और स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N) की कुल बिक्री 15,542 यूनिट्स रही, जिसमें 0.65% की मामूली ग्रोथ दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि रफ-टफ SUVs की मांग स्थिर बनी हुई है। वहीं, मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) ने एक बार फिर टॉप-10 में जगह बनाई और जनवरी 2026 में 15,240 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो इसके लिए मजबूत कस्टमर एक्सेप्टेंस को दिखाता है।

OEM के हिसाब से कौन आगे?

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने टॉप-10 की कुल बिक्री में करीब 58% हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा कायम रखा और 28.75% YoY ग्रोथ दर्ज की। टाटा (Tata Motors) ने OEM लेवल पर सबसे तेज ग्रोथ (34.76%) दिखाई, जिसमें नेक्सन (Nexon) और पंच (Punch) का बड़ा योगदान रहा। हुंडई (Hyundai) की बिक्री क्रेटा (Creta) में हल्की गिरावट के कारण लगभग स्थिर रही। महिंद्रा (Mahindra) ने स्कॉर्पियो (Scorpio) की मजबूत मांग के दम पर स्थिर प्रदर्शन किया।

जनवरी 2026 के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारतीय बाजार में SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जबकि हैचबैक सेगमेंट को कड़ी चुनौती मिल रही है। आने वाले महीनों में नए लॉन्च और फेसलिफ्ट मॉडल इस ट्रेंड को और दिलचस्प बना सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments