बलौदाबाजार, 3 फ़रवरी 2026: तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट में विगत माह घटित औद्योगिक दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में स्थित सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कारखाना प्रबंधको को सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
जारी आदेशानुसार मेसर्स-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम-रावन,मेसर्स-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम-हिरमी, मेसर्स-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम-सेमराडीह, मेसर्स- अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ग्राम-रवान,मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, ग्राम-रवान, मेसर्स-नु विस्टा लिमिटेड, ग्राम-रिसदा,
मेसर्स-श्री रायपुर सीमेंट प्लांट ग्राम-खपराडीह,मेसर्स-न्यूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड ग्राम-रसेड़ा, मेसर्स-ए.पी.एल. अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्रा.लि.ग्राम रिंगनी,मेसर्स- रियल इस्पात एनर्जी प्रा.लि., ग्राम बकुलाही एवं मेसर्स अनिमेष इस्पात प्रा.लि., ग्राम-खजुरी के कारखाना प्रबंधकों को कारखाने का सुरक्षा संपरीक्षा (सेफ्टी ऑडिट )की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments