रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 4 फरवरी को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले वह सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक मंत्री परिषद की बैठक लेंगे. दोपहर 1.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. दोपहर 2 से 3 बजे तक उनका समय मंत्रालय में आरक्षित रहेगा. इसके बाद वह नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से दोपहर 3.15 को बगिया के लिए रवाना होंगे. वहीं शाम 4.40 बजे गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे.
साय कैबिनेट की होगी बैठक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में बुधवार यानी 4 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कैबिनेट के सदस्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक आज
भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक आज होने वाली है. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में यह बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल होंगे. बैठक में भाजयुमो की आगामी कार्ययोजना पर रणनीति बनेगी. केंद्रीय बजट को लेकर मिली जिम्मेदारी की रणनीति तय की जाएगी. प्रदेशभर के भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक होगी.
राजधानी में कांग्रेस करेगी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
राजधानी रायपुर में आज केंद्र सरकार के खिलाफ रायपुर जिला शहर और ग्रामीण युवा कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. यह विरोध संसद में राहुल गांधी को 2020 के गलवान संघर्ष से जुड़े पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के खुलासों पर बोलने से रोके जाने और गंभीर इनपुट सामने आने के बावजूद सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने के खिलाफ किया जाएगा. युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगों में गलवान मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब, जनरल नरवणे की पुस्तक का सार्वजनिक विमोचन और शहीद जवानों की शहादत पर सरकार की जवाबदेही शामिल है. प्रदर्शन दोपहर 2 बजे राजीव गांधी चौक में होगा.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments