राजामौली ने दिया बड़ा अपडेट,महेश बाबू का वाराणसी पार्ट 2 भी आएगा?

राजामौली ने दिया बड़ा अपडेट,महेश बाबू का वाराणसी पार्ट 2 भी आएगा?

जैसे ही किसी फिल्म का अनाउंसमेंट होता है, तो खूब सारी फैन्स थ्योरीज भी सुनने को मिलने लगती है. जैसे फिल्म की कहानी क्या होगी? लीड एक्टर डबल रोल में होगा या फिर सीक्वल को लेकर. हालांकि,कई बार यह थ्योरीज सही भी साबित होती रही हैं. और क्योंकि आजकल फिल्मों के पार्ट 2 लाना आम बात हो गई है, तो पहले ही फैन्स भी पूछ लेते हैं कि फिल्म का सीक्वल आएगा. वैसे कई फिल्मों के मेकर्स पहले ही पार्ट 2 का ऐलान कर देते हैं. अब कुछ ऐसी ही जानकारी ‘वाराणसी’ को लेकर भी सामने आ रही थी. कुछ वक्त से ऐसी खबरें हैं कि फिल्म के दो अलग-अलग पार्ट लाए जाएंगे. जिस पर अब खुद एस.एस राजामौली ने सबसे बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है. ‘वाराणसी को भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. जबकि, पहले नंबर पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है. खुद फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था. खैर, ‘वाराणसी’ पर लौटते हैं, जिसका कुछ वक्त पहले ही ग्रैंड टाइटल लॉन्च इवेंट हुआ था. इस दौरान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन एक साथ दिखे. और तब दिया एक इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने पर राजामौली ने बड़ा खुलासा किया है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

क्यों ‘वाराणसी’ को बनने में सालों लग गए:- एस.एस राजामौली का एक इंटरव्यू ‘वाराणसी’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है. जो नवंबर, 2025 में हुआ था, यह जानकारी भी इंटरव्यू में दी गई है. इस दौरान राजामौली से सवाल किया गया कि क्यों इस फिल्म को बनने में इतना वक्त लग गया. तो उन्होंने बताया कि, जब उनकी महेश बाबू से मुलाकात हुई थी फिल्म को लेकर उस वक्त मेरे पास 3 फिल्मों की कमिटमेंट्स थी. और उनके पास भी काम था, तो डिसाइड हुआ कि आप अभी अपने कमिटमेंट्स पूरे करो और मैं अपनी करूंगा. लेकिन उसके बाद बाहुबली के दो पार्ट्स आए, जिसे 3 साल लगे. फिर RRR भी आई और कोविड का वक्त था. तो ऐसे ही वक्त बढ़ता चला गया, लेकिन हमेशा से पता था कि हम साथ में काम करेंगे.

क्या दो पार्ट में रिलीज होगी ‘वाराणसी’:- राजामौली ने खुलासा किया कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट नहीं होगा. बल्कि 3 घंटे के आसपास ही फिल्म को तैयार किया जाएगा. यानी कि उम्मीद है कि यह 3 घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म होगी, पर शायद धुरंधर की तुलना में कम. साथ ही वाराणसी के सीक्वल को लेकर बताया कि वो इस बारे में सोच रहे थे. लेकिन फिर उन्होंने पूरे आइडिया को ड्रॉप कर दिया. वाराणसी सिर्फ एक पार्ट की ही फिल्म होगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments