प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना,प्रेमी-प्रेमिका खून से लथपथ मिले

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना,प्रेमी-प्रेमिका खून से लथपथ मिले

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक युवक ने पहले एक युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद उसी चाकू से अपने गले पर वार कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़ 

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने अचानक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद के गले पर भी वार कर लिया।

घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मामले की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments