कवर्धा के भोरमदेव विद्यापीठ में हुआ युवा सम्मेलन

कवर्धा के भोरमदेव विद्यापीठ में हुआ युवा सम्मेलन

कवर्धा 04 फरवरी 2026 :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  समाज के विभिन्न क्षेत्रो में श्रेष्ठ कार्य कर रहे युवाओं का  कवर्धा नगर  के भोरमदेव विद्यापीठ में रविवार 01 फरवरी को युवा सम्मेलन आयोजन किया गया।युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की  भूमिका एवं धेययनिष्ठ जीवन की ओर अग्रसर करना भारतीय संस्कृति के  संरक्षण संवर्धन के विषय से  युवाओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे   विक्रांत मिश्रा जी प्रांत सह - महाविद्यालयीन छात्र कार्य प्रमुख छ. ग.  प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ   निवास दुर्ग  तथा   मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मानीय कबीरधाम उप - पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र सिंह बघेल जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मुख्य वक्ता श्री विक्रांत मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य में कहा भारत की जनसंख्या का 65% भाग 35 वर्ष से कम आयुवर्ग है युवा का अर्थ निर्माण, परिवर्तन, जिम्मेदारी लेना न कि उससे भागना निराशा का हावी होना वृद्धावस्था का लक्षण है, तो सदैव सकारात्मक रहना युवा होना है जो मन से युवा है, वही युवा है | समाज परिवर्तन में  पंच परिवर्तन की भूमिका  है |कार्यक्रम के जिज्ञासा सत्र मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबीरधाम जिले के उप-पुलिस अधीक्षक श्री बघेल जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का पैमाना केवल अंकों की मार्कशीट नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति आपकी सेवा भावना है। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान ही असली उपलब्धि है। युवाओं को अपने लक्ष्य पर विजय प्राप्त करने के लिए निरंतरता, एकाग्रता एवं सतत्  परिश्रम करते रहना चाहिए युवाओं के विभिन्न जिज्ञासा प्रश्नों का समाधान हेतु  कार्यक्रम के वक्ताओं  द्वारा  जिज्ञासा समाधान किया गया कार्यक्रम में    नगर कार्यवाह श्री प्रहलाद साहू जी, कवर्धा नगर युवा सम्मेलन  के  कार्यक्रम संयोजक कुशाल सिंह जी उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments