मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार, CM युमनाम खेमचंद समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार, CM युमनाम खेमचंद समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार बन गई है। इस नई सरकार के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद हैं। उन्हें आज (बुधवार को) राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शपथ दिलाई। साथ ही, कुकी BJP विधायक नेमचा किपगेन ने वर्चुअल माध्यम से मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. डिखो को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, BJP के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी के के. लोकेन सिंह को मंत्री बनाया गया है। उन्हें गवर्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

युमनाम खेमचंद को अब मणिपुर की कमान

बता दें कि मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद इम्फाल के 'लोक भवन' में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अशांत मणिपुर पिछले साल के फरवरी महीने से राष्ट्रपति शासन में था। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई BJP विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और टॉप NDA लीडरशिप शामिल हुई। दो डिप्टी के साथ अब युमनाम खेमचंद को मुख्यमंत्री बनाकर मणिपुर की कमान दे दी गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मणिपुर में नए अध्याय की शुरुआत

इस मौके पर मणिपुर BJP ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मणिपुर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है क्योंकि वाई खेमचंद सिंह ने आज लोक भवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें यह शपथ मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दिलाई। इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अधिकारी मौजूद रहे।'

विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए थे खेमचंद

जान लें कि आज ही वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के सामने पेश किया था। उनके नेतृत्व में NDA के प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल के लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात करने वाले डेलिगेशन में चुराचांदपुर और फेरजॉल के कुकी बहुल जिलों के 2 विधायक भी शामिल थे। इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में BJP विधायक दल का नेता और उसके बाद NDA विधायक दल का नेता वाई खेमचंद सिंह को चुना गया था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments