Infinix Note 60 सीरीज भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च,स्टोरेज वेरिएंट आए सामने

Infinix Note 60 सीरीज भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च,स्टोरेज वेरिएंट आए सामने

नई दिल्ली :  इंफीनिक्स जल्द ही Infinix Note 60 लाइनअप के तहत अपने नए फोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस लाइनअप में कंपनी Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। डिवाइस के ऑफिशियल अनाउंस से पहले कई सर्टिफिकेशन और लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनसे आने वाले डिवाइस के मेमोरी वेरिएंट, बैटरी कैपेसिटी और कुछ हार्डवेयर डिटेल्स सामने आ गए हैं। एक आफ्टर-सेल्स लिस्टिंग से पता चलता है कि यह सीरीज भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकती है।

स्टोरेज वेरिएंट आए सामने

Carlcare इंडिया वेबसाइट पर नई लिस्टिंग से तीनों मॉडल के स्टोरेज और मेमोरी वेरिएंट का पता चल गया है। इससे ये भी संकेत मिल रहा है कि Infinix Note 60 सीरीज जल्द ही भारत में एंट्री करेगी। Infinix Note 60 शायद 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि Infinix Note 60 Pro को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस सीरीज के Infinix Note 60 Ultra को कंपनी 12GB रैम के साथ पेश कर सकती है। अल्ट्रा मॉडल में 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Infinix Note 60 सीरीज के फीचर्स भी आए सामने

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Infinix Note 60 और Note 60 Pro में अलग-अलग बैटरी साइज देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि Infinix Note 60 में 6,500mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। नॉन प्रो Infinix Note 60 में MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट, Android 16, 1208 x 2644 पिक्सल का डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

जबकि प्रो मॉडल में 6,000mAh बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बीच, प्रमोशनल इमेज से पता चलता है कि प्रो वेरिएंट स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 SoC और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। कंपनी ने नाइजीरिया में Note 60 Pro के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जो 8 फरवरी तक चलने वाली है। साथ ही इन डिवाइस में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और ग्लिफ-स्टाइल डिस्प्ले वाला रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments