नई दिल्ली : सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 पिछले महीने 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों के जहन में देशभक्ति की भावना जगाई। सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शन के बाद फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
बहुत जल्द आएगा बॉर्डर का पार्ट 3
भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। वहीं फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने पार्ट 3 की भी घोषणा कर दी है।
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में निधि दत्ता ने बताया कि वो बहुत जल्द फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बॉर्डर 3 भी लेकर आ रही हैं। इसके अलावा निधि ने फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि वो बहुत जल्द टी-सीरीज के साथ दो और वॉर ड्रामा फिल्में लेकर आएंगी। निधि ने हिंट दिया कि सनी देओल भी इनमें नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
निधि दत्ता ने तीन फिल्मों पर दिया अपडेट
निधि दत्ता ने बताया कि टीम काफी समय से बॉर्डर 3 पर काम कर रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार फिल्म जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी, क्योंकि कहानी पहले से ही तैयार है। उन्होंने बताया, "हमारे पास बॉर्डर 3 की कहानी पहले से ही तैयार थी। हम पिछले दो सालों से इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। भूषण जी ने फिल्म की घोषणा कर दी है और हमें उम्मीद है कि बॉर्डर 3 के बारे में जल्द ही और भी बड़ी खबर हम आपके साथ शेयर करेंगे। बॉर्डर 2 बनाने में समय लगा क्योंकि हमें फिल्म के लिए सही कहानी नहीं मिल रही थी। लेकिन इस बार बॉर्डर 3 के मामले में ज्यादा देरी नहीं होगी। इस बार हमारे पास कहानी है इसलिए मुझे नहीं लगता कि बॉर्डर 3 को पूरा होने में ज्यादा समय लगेगा।"
बॉर्डर 2 के बाद, निधि दत्ता और भूषण कुमार तीन और वॉर ड्रामा फिल्मों में साथ काम करने जा रहे हैं, जिनमें बॉर्डर 3 भी शामिल है। निधि ने कहा, "ये तीनों प्रोजेक्ट भूषण जी के साथ हैं। इन्हें हरी झंडी मिल चुकी है। हम इन सभी पर काम कर रहे हैं। प्रशंसकों को जल्द ही इनके बारे में और जानकारी मिलेगी।"
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments