Volkswagen Tayron की प्री बुकिंग शुरू,मिलेगी Toyota Fortuner को कड़ी चुनौती

Volkswagen Tayron की प्री बुकिंग शुरू,मिलेगी Toyota Fortuner को कड़ी चुनौती

नई दिल्‍ली : भारत में Volkswagen की ओर से कई सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी Volkswagen Tayron R Line को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की प्री बुकिंग को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। कितने रुपये देकर इसे बुक करवाया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स के साथ नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volkswagen Tayron की प्री बुकिंग शुरू

फॉक्‍सवैगन की ओर से औपचारिक तौर पर अपनी नई एसयूवी Tayron R Line के लिए प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद इसे 51 हजार रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप पर बुक करवाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर बुकिंग को शुरू किया गया है जिसके बाद इसे फरवरी में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी में 15 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, अर्गोएक्टिव प्‍लस तकनीक के साथ फ्रंट सीट, लेदर सीट, मसाज की सुविधा, एक्टिव वेंटिलेशन, 850 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। यूरो एनसीएपी की ओर से इस एसयूवी को क्रैश टेस्‍ट में पांच अंकों की रेटिंग दी गई है।

कितना दमदार इंजन

फॉक्‍सवैगन की ओर से इस एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 204 पीएस की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ सात स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को दिया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 7.3 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 224 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

किनसे होगा मुकाबला

फॉक्‍सवैगन की ओर से टेरान एसयूवी को भारत में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Majestor जैसी एसयूवी के साथ होगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments