बिलासपुर : अवैध नशा और जुए-सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की हैं। सीपत थाना क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर कार्रवाई की गई, वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सीपत बाजार पारा में मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बिजय वर्मा नामक युवक को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार 800 रुपये बताई गई है, जप्त की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त एलुमिनियम का बड़ा डेचका, पाइप लगा हुआ स्टील का कोपरा सहित अन्य बर्तन भी जप्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
दूसरी ओर, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा स्थित कंसा चौक में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर सट्टा खिलाते हुए शेख रमजान उर्फ गग्गा को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकों में रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा था। मौके से सट्टा-पट्टी और 730 रुपये नकद जप्त किए गए। इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।इसके अलावा सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और लगातार अनुपस्थित रहने वाले दो गुंडा बदमाशों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments