पिंपल्स फोड़ने की आदत बिगाड़ सकती है चेहरा, इन्फेक्शन और स्कारिंग का रहता है खतरा

पिंपल्स फोड़ने की आदत बिगाड़ सकती है चेहरा, इन्फेक्शन और स्कारिंग का रहता है खतरा

चेहरे पर एक छोटा पिंपल दिखाई दे और तुरंत उसे फोड़ने का मन मचलने लगे - यह आम भावना है। कई लोगों को पिंपल फोड़ने में अजीब-सा संतोष मिलता है, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह आदत स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक है।पिंपल को जबरदस्ती फोड़ने से चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और स्कारिंग यानी स्थायी निशान भी बन सकते हैं।यदि चेहरे पर पिंपल निकल आए, तो चाहे कितना भी मन हो, इसे फोड़ने से बचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। आइए जानते हैं कैसे यह आदत आपकी स्किन के लिए खतरा बन सकती है।


इन्फेक्शन का बढ़ता खतरा

जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो त्वचा पर एक छोटा सा खुला घाव बन जाता है। हमारे हाथ और नाखून विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से भरे होते हैं। पिंपल फोड़ते ही ये बैक्टीरिया खुले घाव के जरिए त्वचा के भीतर प्रवेश कर सकते हैं। इससे पिंपल वाली जगह पर गंभीर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दर्द और मवाद की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

त्वचा में जलन और सूजन

हमारी त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, जबकि नाखून मजबूत और सख्त। जब पिंपल को दबाकर निकालते हैं, तो आसपास की त्वचा के सेल्स डैमेज हो जाते हैं। इसका परिणाम होता है लालिमा, जलन और सूजन। कई लोग पिंपल निकालने वाले टूल्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बिना विशेषज्ञ की सलाह के इन्हें इस्तेमाल करना त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है।

चेहरे पर स्थायी निशान

पिंपल को दबाने का सबसे बुरा नतीजा स्कारिंग के रूप में सामने आता है। अधिक दबाव डालने से खून निकल सकता है और त्वचा के गहरे टिश्यू डैमेज हो सकते हैं। कई बार पिंपल त्वचा की सतह के नीचे होते हैं। इन्हें दबाने से यह बाहर नहीं निकलते, बल्कि अंदर ही रहते हैं और बाद में गहरे गड्ढों या काले निशानों का रूप ले लेते हैं।

विशेषज्ञ की सलाह सबसे सुरक्षित

भले ही पिंपल फोड़ना उस वक्त संतोषजनक लगे, लेकिन इसके परिणाम आपकी त्वचा की सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं। यदि पिंपल्स की समस्या लगातार बनी रहती है, तो उन्हें खुद से निकालने की बजाय त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना ही समझदारी है। सही देखभाल और विशेषज्ञ के मार्गदर्शन से पिंपल्स का इलाज सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments