बंगाल के बजट पर मचा घमासान भाजपा का मदरसों पर खजाना लुटाने का आरोप निशाने पर ममता सरकार

बंगाल के बजट पर मचा घमासान भाजपा का मदरसों पर खजाना लुटाने का आरोप निशाने पर ममता सरकार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सरकार के बजट में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसों के लिए आवंटित हुए 5713 करोड़ रुपये की तुलना विकास संबंधित अन्य मदों से करते हुए सवाल खड़े किए हैं।भाजपा प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने मां, माटी, मानुष की जगह मौलवी, मुअज्जिन और मदरसों पर ममता का खजाना लुटा दिया है। इतना ही नहीं, भाजपा प्रवक्ता ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का पुराना बयान भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रायोजित अनेक मदरसे पश्चिम बंगाल में संचालित हो रहे हैं।सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की गहरी खाई में गिरता चला जा रहा है, जिसकी विद्रूप झलक बंगाल सरकार द्वारा जारी बजट में दिखाई देती है।

मदरसों के लिए कितना बजट आवंटित?

उन्होंने दावा किया कि राज्य के बजट में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसों के लिए 5713 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि उद्योग एवं वाणिज्य के लिए 1400 करोड़ रुपये, आईटी के लिए 217 करोड़ रुपये और साइंस एंड रिसर्च के लिए मात्र 82 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वहीं, राज्य के उत्तरी और पश्चिम भाग के विकास के लिए क्रमश: 920 और 810 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मदरसों के साथ-साथ अजान लगाने वाले मुअज्जिन को भी तनख्वाह दी जा रही है। ममता ने जो बजट प्रस्तुत किया है, उसमें पूरी तरह से विकास के लिए निमर्मता और मां, माटी, मानुष की जगह मौलवी, मुअज्जिन, मदरसों के लिए पूरी ममता का खजाना लुटा दिया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ पश्चिम बंगाल सरकार को दोष नहीं देना चाहते, क्योंकि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि मुस्लिम समुदाय की आबादी 30 प्रतिशत है और यह रोडरेज कर सकती है। ममता बताएं कि यह उन्होंने प्यार से दिया है या डर कर?

सुधांशु त्रिवेदी का दावा

सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा था कि कुछ अमान्य मदरसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के केंद्र हैं। इनमें से कई आईएसआई के केंद्र हैं और अधिकतर मदरसे सीमा क्षेत्र में चल रहे हैं।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी में सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं: खरगे

उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को लेकर आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का वह बयान भी याद दिलाया कि आईएसआई से प्रायोजित अनेक मदरसे पश्चिम बंगाल में चल रहे हैं और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलग्न हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी बताएं कि पूर्व सीएम ने जिन मदरसों के बहुत बड़े हिस्से को आइएसआइ से प्रायोजित कहा था और आपकी सरकार उन्हें पोषित कर रही है तो यह राष्ट्र की सुरक्षा और सद्भावना के ऊपर राजनीति करना है या नहीं?

भाजपा का विपक्षी दलों पर आरोप

उन्होंने कहा कि खास बात है कि मौलवी और मुअज्जिनों को जो पैसा मिलेगा, उसके लिए उन्हें निवास प्रमाण-पत्र नहीं दिखाना। इससे साफ हो जाता है कि आईएनडीआऊए पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक अपने मूल विचार पर चल रहा है, जो बहुत विद्रूप स्वरूप में दिखाई पड़ रहा है। भाजपा सांसद ने विपक्षी दलों पर हिंदुओं को जाति, राज्य और क्षेत्र के नाम पर बांटने का भी आरोप लगाया।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments