चुकंदर से ऐसे बनाएं फेस मास्क और पाएं गुलाबी निखार

चुकंदर से ऐसे बनाएं फेस मास्क और पाएं गुलाबी निखार

चमकदार त्वचा के लिए घरेलू उपायनई दिल्ली। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका चेहरा चमकदार और बेदाग हो, लेकिन मौसम के बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण त्वचा अक्सर डल, मुरझाई और रूखी हो जाती है।ऐसे में महिलाएं महंगे फेशियल और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन कुछ सस्ते और घरेलू उपाय भी हैं जो त्वचा को निखारने में मदद कर सकते हैं।

यदि आप भी अपनी त्वचा को गुलाबी निखार देना चाहती हैं, तो हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये है। इससे आप घर पर ही एक प्रभावी फेस मास्क बना सकती हैं। यह न केवल आपके चेहरे को गुलाबी रंग देगा, बल्कि इसे मुलायम भी बनाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

चुकंदर से बनाएं फेस मास्क

हम बात कर रहे हैं चुकंदर (Beetroot) की, जिसे आप आसानी से 10 रुपये में खरीद सकते हैं। चुकंदर त्वचा को गुलाबी निखार देने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैंगनीज और आयरन के साथ-साथ एक प्राकृतिक लाल रंग भी होता है। यह विटामिन सी का भी बेहतरीन स्रोत है। चुकंदर का सेवन या इसका मास्क लगाने से त्वचा की कई समस्याएं जैसे पिगमेंटेशन, मुहांसे और डार्क सर्कल दूर हो सकते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और एक गुलाबी निखार प्रदान करता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

फेस मास्क बनाने की विधि

चुकंदर का फेस मास्क बनाने के लिए आपको 1 मध्यम आकार का चुकंदर, 1 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच दही की आवश्यकता होगी। सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस करें और उसका जूस निकालें। फिर इसमें चावल का आटा और दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि इसमें पानी का उपयोग न करें।

कैसे करें अप्लाई?

इस मास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। फिर पूरे चेहरे पर मास्क लगाएं। 15-20 मिनट बाद कॉटन पैड से मास्क हटा दें और पानी से चेहरा धो लें। एक बार के उपयोग से ही आपको फर्क दिखाई देगा। यह मास्क त्वचा की पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है और चेहरे की डेड स्किन को हटाकर एक स्मूथ टेक्सचर प्रदान करता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments