नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 रनों से मिली हार के बावजूद अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को इससे कोई दुख नहीं है। उनका मानना है कि यूएसए ने भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और भारत जैसी मजबूत टीम को 160 रनों के स्कोर पर रोक लेना सकारात्मक बात है।टी20 फॉर्मेट में तोड़फोड़ करने के लिए जानी जाने वाली टीम इस मुकाबले में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी।
टीम इंडिया एक समय संकटों से घिरी हुई थी और 77 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव संकटमोचक बने और उन्होंने 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को 161 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने कमाल किया और भारत को जीत दिला दी और यूएसए को हार मिली लेकिन उनके कप्तान मोनांक इसके बावजूद खुश दिखाई दिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मोनांक पटेल टीम से हैं खुश
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए मोनांक पटेल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार कार्य किया। पॉवरप्ले में पिच से, जो मदद मिली उसका हमने भरपूर फायदा उठाया और विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की। हमने भारत को मैच के दौरान लंबे समय तक शांत रखा। बीच में हमने कुछ कैच छोड़े, जिसकी वजह से हमें मैच गंवाना पड़ा। एक समय हम ऐसी स्थिति में थे, जब उन्हें 130 के आसपास रोक सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस पिच पर 160 अच्छा स्कोर था।"
बैटिंग में धीमी शुरुआत: पटेल
पटेल ने आगे कहा, "हमारे टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और हमारी शुरुआत धीमी रही, जिसकी वजह से नुकसान हुआ। हालांकि, इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है और ये हमें आगे के मैचों में आगे बढ़ने में मदद करेगा। हमारे लिए कई सकारात्मक बातें थी। हमने इतने बड़े दर्शकों के सामने भारत को दबाव में डाला, उससे मैं बहुत खुश हूं।हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।"
भारत की मुकाबले में जीत
भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी और उन्हें मुकाबले में 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है और अब टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होना है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments