इस आसान फेस मास्क से आएगा बेदाग और नेचुरल ग्लो

इस आसान फेस मास्क से आएगा बेदाग और नेचुरल ग्लो

खूबसूरत और बेदाग स्किन हर किसी की चाहत होती है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स ज्यादा असर नहीं दिखा पाते हैं।

ऐसे में घरेलू नुस्खे न सिर्फ सेफ होते हैं बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। दूध की मलाई और बेसन से बना फेस मास्क ऐसा ही एक आजमाया हुआ उपाय है, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं इस मास्क को आप घर पर कैसे बना सकते हैं।

फेस मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस फेस मास्क को बनाने के लिए केवल कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। एक टेबलस्पून दूध की मलाई, एक टेबलस्पून बेसन और दो से तीन बूंद गुलाब जल या कच्चा दूध। ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं। दूध की मलाई और बेसन का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। मलाई स्किन को गहराई से पोषण देती है, जबकि बेसन नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। दोनों मिलकर स्किन को साफ, मुलायम और शाइनी बनाते हैं। यह फेस मास्क हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

फेस मास्क लगाने का सही तरीका

सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें ताकि धूल और गंदगी हट जाए। अब एक कटोरी में दूध की मलाई और बेसन डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। फिर इसे करीब बीस मिनट तक सूखने दें। जब मास्क सूख जाए तो हल्के हाथों से गुनगुने पानी से मसाज करते हुए चेहरा धो लें।

मलाई और बेसन फेस मास्क के क्या हैं फायदे?

यह फेस मास्क स्किन से डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। यह ड्राय स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और स्किन को मुलायम बनाता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से दाग धब्बे और पिगमेंटेशन कम होते हैं और स्किन टोन ठीक होता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments