एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन क्लीन से अपराधियों में हड़कंप, 214 फरार वारंटी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन क्लीन से अपराधियों में हड़कंप, 214 फरार वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़ : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने एक बड़ा ‘क्रैकडाउन’ शुरू किया है। एसएसपी के निर्देशन में चलाए गए 48 घंटे के विशेष महाभियान के दौरान पुलिस ने जिले भर से कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर स्ट्राइक करने वाले एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इन टीमों ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दी। इस विशेष अभियान में तमनार पुलिस का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा, जहां टीम ने 26 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2004 से फरार चल रहे आरोपी साधुराम राठिया को 22 साल बाद पंजाब से लौटने पर गिरफ्तार किया गया। जिले के अन्य थानों में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। लैलूंगा पुलिस ने 15 स्थायी व 12 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, जबकि चक्रधरनगर पुलिस ने 10 स्थायी और 14 गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा। इसी प्रकार शहर के कोतवाली थाने ने 11 स्थायी व 6 गिरफ्तारी और जूटमिल पुलिस ने 2 स्थायी व 14 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को जेल की दहलीज तक पहुँचाया।

खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने 10 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, वहीं चौकी खरसिया की टीम ने भी 4 स्थायी और 6 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में भी दबिश का सिलसिला जारी रहा। पुसौर पुलिस ने 8 स्थायी व 11 गिरफ्तारी, पूंजीपथरा ने 5 स्थायी व 11 गिरफ्तारी और छाल पुलिस ने 4 स्थायी व 11 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। कोतरारोड पुलिस ने 4 स्थायी व 3 गिरफ्तारी, भूपदेवपुर ने 4 स्थायी व 2 गिरफ्तारी और चौकी रैरूमाखुर्द ने 2 स्थायी व 3 गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त कापू थाना क्षेत्र से 4 स्थायी, घरघोड़ा से 3 स्थायी और धरमजयगढ़ से 1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कोई भी आरोपी अपराध कर कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। उन्होंने साफ किया कि यह अभियान केवल शुरुआत है और फरार वारंटियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments