भिलाई में  70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर किया कुल्हाड़ी से हमला

भिलाई में 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर किया कुल्हाड़ी से हमला

भिलाई :  70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बुजुर्ग पड़ोसी ने घर के अंदर खेलने से मना किया था, नहीं मनाने पर उसने हमला कर दिया। बच्चा की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना उतई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग परदेसी देवांगन ग्राम जोरातराई का रहने वाला है। शनिवार को ढाई साल का बच्चा बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। ऐसे में उसने मना किया, लेकिन बच्चा नहीं माना। जिससे नाराज होकर बुजुर्ग से कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना से परिवार में भारी आक्रोश है।

सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग परदेसी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुस्से में आकर यह हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments