परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जनक राम ध्रुव का विधानसभा एवं अंतर्राज्यीय दौरा कार्यक्रम सोमवार 9 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। दौरे के दौरान वे छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुंचकर आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार विधायक ध्रुव सुबह 5 बजे रायपुर स्थित निज निवास आदर्श नगर मोवा से प्रस्थान करेंगे। सुबह 7 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के पश्चात वे छत्तीसगढ़ भवन, बिलासपुर में विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे बिलासपुर से अमरकंटक के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
दोपहर 12:30 बजे वे कबीर आश्रम, अमरकंटक (जिला अनूपपुर, म.प्र.) पहुंचकर वहां आयोजित आदिवासी शिविर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समाज की समस्याओं, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:45 बजे वे कबीर आश्रम से प्रस्थान कर नर्मदा माता मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे अमरकंटक से रायपुर के लिए वापसी करेंगे।रात्रि 8:30 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वे अपने निज निवास लौटेंगे।विधायक के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि यह दौरा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की दृष्टि से अहम साबित होगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments